भाजपा ने तृणमूल के खिलाफ खोला मोरचा, ममता से पूछे 10 सवाल, तृणमूल नेताओं में अंतरद्वंद
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बंगाल दौरे के बाद अब भाजपा का तृणमूल कांग्रेस पर सीधा प्रहार शुरू हो गया है. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ममता बनर्जी से 10 सवाल पूछने के अलावा उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘नवजात बच्च’ […]
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बंगाल दौरे के बाद अब भाजपा का तृणमूल कांग्रेस पर सीधा प्रहार शुरू हो गया है.
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ममता बनर्जी से 10 सवाल पूछने के अलावा उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘नवजात बच्च’ करार दिया. श्री सिंह ने कहा कि पहली बार सांसद बने कुछ नेताओं को देश का भूगोल समझ में नहीं आता. वह नवजात बच्चे की तरह हैं. उन बच्चों को डाइपर में ही रहना चाहिए.
यदि बाहर निकले, तो लोगों के कपड़े खराब कर देंगे. अभिषेक के राजनीतिक समझ पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह कैसा बयान है कि मुख्यमंत्री अनशन नहीं कर सकतीं. मुख्यमंत्री के करीबी माने जानेवाले अभिषेक पर उन्होंने हमला जारी रखते हुए कहा कि बहूबाजार में अभिषेक की सभा का हश्र सभी ने देख लिया. यह कहना मुश्किल था कि मंच पर अधिक भीड़ थी या फिर सभास्थल पर. उन्होंने यह भी दावा किया कि तृणमूल के भीतर आवाज उठानेवाले लोगों को दरकिनार किया जा रहा है. उनके भीतर जल्द ही विभाजन देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










