दवा व्यवसायी से लूटपाट मामले में सात गिरफ्तार

रायगंज : शहर के दवा व्यवसायी और नागर निवासी सुशांत सरकार को गोली मारकर उनसे रुपये का बैग लूटने के मामले में रायगंज थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. अब तक सात आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं. इनके पास से दो आग्नेयास्त्र, छह राउंड कारतूस, एक मोटरबाइक और तीन मोबाइल […]
रायगंज : शहर के दवा व्यवसायी और नागर निवासी सुशांत सरकार को गोली मारकर उनसे रुपये का बैग लूटने के मामले में रायगंज थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. अब तक सात आरोपी इस मामले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं. इनके पास से दो आग्नेयास्त्र, छह राउंड कारतूस, एक मोटरबाइक और तीन मोबाइल फोन समेत नकद 26 हजार रुपये बरामद किये गये हैं. रविवार को रायगंज थाने में की गयी प्रेस मीट में एसपी सुमित कुमार ने उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस गोलीकांड में कई हथियार सप्लायरों के अलावा शहर के कई दवा व्यवसायी भी संलिप्त हैं जिनकी सूची तैयार की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




