54 मोबाइल के साथ रेल यात्री गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2020 2:34 AM
विज्ञापन
रिमांड पर लेकर हो रही है पूछताछ हावड़ा : गुरुवार सुबह डाउन आजाद हिंद एक्सप्रेस से हावड़ा पहुंचे एक यात्री को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. यात्री के पास से बेशकीमती नामी-गिरामी कंपनी के 54 स्मार्ट फोन जब्त किये गये हैं. आरोपी का नाम जिशान शेख है. वह मालदा जिले के कालियाचक इलाके का रहने […]
विज्ञापन
रिमांड पर लेकर हो रही है पूछताछ
हावड़ा : गुरुवार सुबह डाउन आजाद हिंद एक्सप्रेस से हावड़ा पहुंचे एक यात्री को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. यात्री के पास से बेशकीमती नामी-गिरामी कंपनी के 54 स्मार्ट फोन जब्त किये गये हैं. आरोपी का नाम जिशान शेख है. वह मालदा जिले के कालियाचक इलाके का रहने वाला है. यह जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में रेल पुलिस अधीक्षक के कन्नान ने दी.
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को लेकर हावड़ा स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. जीआरपी को सूचना मिली कि पुणे से एक यात्री चोरी का मोबाइल लेकर बंगाल आ रहा है. ट्रेन के हावड़ा स्टेशन पहुंचते ही पुलिस चौकस हो गयी. कई यात्रियों के सामान चेकिंग की गयी. इसी दौरान आरोपी का भी बैग चेक हुआ. बैग के अंदर से 54 मोबाइल फोन बरामद हुआ.
फोन से संबंधित वैध कागज नहीं दिखा पाने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है. हावड़ा जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है. श्री कन्नान ने बताया कि जब्त मोबाइल फोन की जांच पड़ताल जारी है. कानूनी प्रकिया पूरी करके ये फोन सभी को लौटा दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










