गिरफ्तार एएसआइ को न्यायिक हिरासत
Updated at : 20 Jan 2020 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : हाड़ोवा में 17 वर्षीया छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार हाड़ोवा थाना के एएसआइ जहांगीर हुसैन गाजी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सोमवार को उसे फिर कोर्ट में पेश किया जायेगा. घटना उत्तर 24 परगना जिले के हाड़ोवा थाना के मोहनपुर के बाछड़ा एमसीएच हाइस्कूल में […]
विज्ञापन
कोलकाता : हाड़ोवा में 17 वर्षीया छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार हाड़ोवा थाना के एएसआइ जहांगीर हुसैन गाजी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. सोमवार को उसे फिर कोर्ट में पेश किया जायेगा.
घटना उत्तर 24 परगना जिले के हाड़ोवा थाना के मोहनपुर के बाछड़ा एमसीएच हाइस्कूल में हुई थी. शुक्रवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक एएसआइ ने 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की थी. घटना के बाद इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था.
लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी को कमरे में बंद कर जम कर पीटा था. खबर पाकर मटिया, बशीरहाट, मिनाखां से विशाल संख्या में पुलिस वाहिनी वहां पहुंची थी. आक्रोषित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ व आगजनी की थी. आठ घंटे बाद स्थिति पर काबू करते हुए पुलिस ने आरोपी एएसआइ को हिरासत में लिया था. रविवार को आरोपी एएसआई को कोर्ट में पेश किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




