भाजपा नेता के पति पर हमला

Updated at : 01 Jan 2020 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेता के पति पर हमला

हरिवासर में 25 से 30 लोगों ने घेरकर पीटा घायल बालुरघाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती बालुरघाट : शहर में एक भाजपा नेता के पति पर हमले और मारपीट की घटना हुई है जिसके बाद पीड़ित विमल कुंडू को बालुरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोप है कि यह हमला तृणमूल समर्थकों […]

विज्ञापन
  • हरिवासर में 25 से 30 लोगों ने घेरकर पीटा
  • घायल बालुरघाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती
बालुरघाट : शहर में एक भाजपा नेता के पति पर हमले और मारपीट की घटना हुई है जिसके बाद पीड़ित विमल कुंडू को बालुरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोप है कि यह हमला तृणमूल समर्थकों ने किया है जबकि तृणमूल के स्थानीय नेतृत्व ने आरोप से इंकार करने के साथ ही पलटवार करते हुए पीड़ित विमल कुंडू के खिलाफ बालुरघाट थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
यह शिकायत आरोपी के बड़े भाई निशीथ रंजन कर ने दर्ज करायी है. इसमें आरोप है कि विमल कुंडू ने ही अपने सहयोगियों के साथ हमला किया था. जानकारी अनुसार बालुरघाट शहर के साहेबकचहरी इलाके की निवासी उमा कुंडू भाजपा की बूथ अध्यक्ष हैं. सोमवार की रात उनके पति पर हमले की घटना हुई है.
शिकायत के अनुसार घटना के रोज विमल कुंडू हरिवासर में गये थे. वहीं पर अचानक 25-30 लोगों का एक गिरोह आया और उन्होंने कुर्सी मेज फेंककर उन्हें मारना पीटना शुरु किया. घटना में विमल के सिर और शरीर के पूरे शरीर जख्म लगे हैं. उसके बाद ही उन्हें सुपर स्पेशलिटी में भर्ती कराया गया.
जानकारी मिलते ही सांसद सुकांत मजुमदार ने अस्पताल जाकर विमल से भेंट कर उनका हालचाल जाना. बालुरघाट थाने में शिकायत दर्ज कराने जब भाजपा के नेता तो पता चला कि थाने में विमल के पक्ष से तृणमूल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष मजुमदार और कई अन्य तृणमूल समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी.
पीड़ित की पत्नी उमा कुंडू ने बताया कि कोई वजह नहीं थी. अचानक उनके पति पर हमला कर मारपीट की गयी. तृणमूल के आरोपी नेता के साथ कम उम्र के 30 लड़के थे. उन्होंने दोषियों को सजा दिलाये जाने की मांग की. वहीं, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमन बर्मन ने बताया कि भाजपा समर्थक होने के चलते यह मारपीट की गयी है. इस घटना में तृणमूल नेता देवाशीष मजुमदार शामिल है.
वहीं, तृणमूल की जिलाध्यक्ष अर्पिता घोष ने बताया कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं के पास काफी काम है. उनके पास ऐसी ओछी हरकतों के लिये वक्त नहीं है. उनका कोई समर्थक उक्त घटना में शामिल नहीं है. पुलिस जांच करे. उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेता सीएए/एनआरसी के आंदोलन को संभालें फिर उलजुलूल आरोप लगायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola