ePaper

अवैध दवाएं जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 27 Nov 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध दवाएं जब्त, चालक गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के पेट्रॉपोल से जब्त किया गया अवैध दवाओं से भरा ट्रक कोलकाता : भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाके उत्तर 24 परगना के पेट्रापोल से सोमवार देर रात अवैध तरीके से दवा लदे एक ट्रक के भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही चेकिंग के दौरान उसे जब्त कर लिया गया. ट्रक चालक को भी […]

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के पेट्रॉपोल से जब्त किया गया अवैध दवाओं से भरा ट्रक

कोलकाता : भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती इलाके उत्तर 24 परगना के पेट्रापोल से सोमवार देर रात अवैध तरीके से दवा लदे एक ट्रक के भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही चेकिंग के दौरान उसे जब्त कर लिया गया. ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे पेट्रापोल थाने की पुलिस को सौंप दिया है.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ट्रक चालक का नाम प्रसेनजीत घोष है. वह सोमवार रात बांग्लादेश से माल खाली कर ट्रक लेकर लौट रहा था. इसी दौरान उसने बीच में ही उक्त दवाओं की नौ पेटी अपने ट्रक में लादी थी और उसे सीमावर्ती इलाके में सप्लाई करने वाला था. इससे पहले ही बीएसएफ के जवानों ने चेकिंग के दौरान ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस का कहना है कि प्रसेनजीत बनगांव का रहने वाला है. पूछताछ में पता चला है कि वह बड़े पैमाने पर उक्त दवाओं को सीमावर्ती इलाके में सप्लाई करने वाला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola