डायन के आरोप में आदिवासी महिला की सार्वजनिक पिटाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

बचाने गये युवक तथा कॉलेज छात्रा की भी पिटाई, तीनों अस्पताल में दाखिल कालना थाना के भैरव नाला ग्राम में घटी घटना, स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज पिछले दिनों में कई ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने पर लगायी गयी सालिसी सभा पानागढ़ : कालना थाना के भैरव नाला ग्राम में डायन के संदेह में […]
विज्ञापन
बचाने गये युवक तथा कॉलेज छात्रा की भी पिटाई, तीनों अस्पताल में दाखिल
कालना थाना के भैरव नाला ग्राम में घटी घटना, स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज
पिछले दिनों में कई ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने पर लगायी गयी सालिसी सभा
पानागढ़ : कालना थाना के भैरव नाला ग्राम में डायन के संदेह में गृहवधू को सालिसी सभा में बुलाकर सामूहिक पिटाई की गई. इसका विरोध करने पर हमलावर युवकों ने कॉलेज छात्रा की भी पिटाई की. घटना में घायल तीन लोगों को कालना महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस को देख कर पिटाई करने वाले सभी युवक भाग निकले. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गांव में तीन-चार दिनों से कई लोगों को बुखार हो गया. गांव के कुछ ग्रामीणों ने एक आदिवासी महिला पर डायन होने का संदेह जताया. इसके बाद पूरे गांव की सालिसी सभा बुलाई गई. गांव के मोडल मंगल टुडू सभा में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कर रहे थे. इसी बीच गांव के ही कुछ उत्तेजित युवकों ने महिला की पिटाई शुरू कर दी. घटना का प्रतिवाद करने पर कॉलेज छात्रा तथा एक युवक की भी पिटाई की गई. तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है. घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




