दिल में थी महिलाओं से दोस्ती करने की चाहत, हो गया यह कांड

कोलकाता : महिलाओं से दोस्ती करने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गयी. इस चाहत में ब्लैकमेल का शिकार बना और करीब 30 हजार रुपये भी गंवाने पड़े. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम गुलाम मोहम्मद बताया गया है. क्या है घटना : पुलिस के अनुसार […]
कोलकाता : महिलाओं से दोस्ती करने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गयी. इस चाहत में ब्लैकमेल का शिकार बना और करीब 30 हजार रुपये भी गंवाने पड़े. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम गुलाम मोहम्मद बताया गया है.
क्या है घटना : पुलिस के अनुसार गत सात अगस्त को उत्तर 24 परगना जिला के बिराटी के रहनेवाले इस पीड़ित ने गरियाहाट थाना में एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के अनुसार एक मोबाइल एप के जरिये सुमन का परिचय आरोपी से हुआ था. महिलाओं से दोस्ती करवाने का झांसा देकर उसने छह अगस्त को उसे करया इलाका स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया. वहां उसकी अश्लील फोटो खींची गयी. फोटो को सोशल मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया. आरोप के अनुसार पीड़ित के डेबिट कार्ड और पिन नंबर लेकर आरोपी करीब 30 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिये. जांच के बाद पुलिस ने बुधवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वह एक कैब चालक है. पुलिस आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




