बीरभूम: डुमुरग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 11 सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

आवेदनकर्ता

बीरभूम जिले के डुमुरग्राम ग्राम पंचायत में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायत के प्रधान अताउर रहमान के खिलाफ 11 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा है।

विज्ञापन

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

बीरभूम जिले के मुरारई-1 ब्लॉक अंतर्गत डुमुरग्राम ग्राम पंचायत में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पंचायत के प्रधान अताउर रहमान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है. इस संबंध में पंचायत के 11 सदस्यों ने मुरारई-1 के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं निर्धारित प्राधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा है.

पंचायत में कुल 22 निर्वाचित सदस्य

जानकारी के अनुसार, डुमुरग्राम ग्राम पंचायत में कुल 22 निर्वाचित सदस्य हैं.आज बीडीओ कार्यालय में जमा आवेदन में 11 सदस्यों ने कहा कि उन्हें वर्तमान प्रधान पर अब विश्वास नहीं रहा. इसलिए पश्चिम बंगाल पंचायत अधिनियम के प्रावधानों के तहत अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार कर प्रधान को पद से हटाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आवेदन पर 11 सदस्यों के हस्ताक्षर

बताया जा रहा है कि आवेदन पर तृणमूल कांग्रेस, निर्दलीय और माकपा (सीपीएम) के कुल 11 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं. इसके बाद पंचायत की सियासत गरमा गई है और प्रधान के पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली प्रक्रिया पर टिकी हुई है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola