बंगाल में फिर 'लाल सलाम', भातार में 30 एकड़ सरकारी जमीन पर वामपंथियों ने लगाया झंडा

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर कब्जा करते वामपंथी

सरकारी जमीन पर कब्जा करते वामपंथी

पूर्व बर्धमान के भातार थाना क्षेत्र में 30 एकड़ सरकारी जमीन पर वामपंथी नेताओं ने कब्जा कर खेती शुरू करा दी है। यह जमीन 2021 से तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में थी, जिसे अब असली पट्टाधारकों को वापस सौंपा गया है।

विज्ञापन

बर्धमान/पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

पूर्व बर्धमान जिले के भातार थाना क्षेत्र अंतर्गत साहेबगंज-1 ग्राम पंचायत के काशीपुर मौजा में लगभग 30 एकड़ सरकारी (खास) जमीन को लेकर राजनीतिक विवाद एक बार फिर सामने आया है. वामपंथी नेताओं ने दावा किया कि आज उन्होंने जमीन पर कब्जा लेकर खेती शुरू कराई और उसे वास्तविक पट्टाधारक गरीब परिवारों को वापस सौंप दिया.

2021 से जमीन पर था तृणमूल का कब्जा

वाम नेताओं के अनुसार, वाम शासनकाल में इस जमीन का पट्टा गरीब एवं भूमिहीन लोगों के बीच वितरित किया गया था. उनका आरोप है कि वर्ष 2021 में तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद गरीब परिवारों को अपने अधिकार के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

वामपंथी नेताओं का कहना है कि इसी कारण उन्होंने आंदोलन के तहत जमीन पर दोबारा कब्जा लेकर वहां खेती शुरू कराई और गरीब लोगों को उनकी जमीन वापस दिलाई. इस कार्यक्रम में वाम नेता सितांशु भट्टाचार्य, तारापद घोष, मानव साहा सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में वाम समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे. हालांकि, जमीन पर कब्जा वापस दिलाने और तृणमूल नेताओं पर लगाए गए आरोप वामपंथी नेताओं के दावे हैं. इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस या प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola