के रघु आज सिलीगुड़ी आयेंग

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अध्यक्ष के रघु कल 26 जुलाई को सिलीगुड़ी के दौरे पर आ रहे हैं. वह यहां आईसीएआई सिलीगुड़ी ब्रांच के सभागार तथा आईटीटी लैब का उद्घाटन करेंगे.उक्त आशय की जानकारी देते हुए सिलीगुड़ी ब्रांच के चेयरमैन सीए संजय गोयल ने बताया है कि श्री रघु […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अध्यक्ष के रघु कल 26 जुलाई को सिलीगुड़ी के दौरे पर आ रहे हैं. वह यहां आईसीएआई सिलीगुड़ी ब्रांच के सभागार तथा आईटीटी लैब का उद्घाटन करेंगे.उक्त आशय की जानकारी देते हुए सिलीगुड़ी ब्रांच के चेयरमैन सीए संजय गोयल ने बताया है कि श्री रघु का सिलीगुड़ी दौरा अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

उन्होंने कहा कि श्री रघु जिस सभागार का उद्घाटन करेंगे उसमें 125 लोगों के बैठने की क्षमता है. इस सभागार में सेमिनार, कार्यशाला आदि आयोजित करने में सरलता होगी. उन्होंने कहा कि आईटीटी लैब में एक समय पर एक साथ 50 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि इस लैब की काफी दिनों से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, क्योंकि ना केवल उत्तर बंगाल, बल्कि सिक्किम, भूटान तथा नेपाल आदि से काफी छात्र यहां अध्ययन कर रहे हैं. उद्घाटन अवसर पर आईसीएआई के सेंट्रल काउंसिल सदस्य सुमंत्र गुहा तथा सीए सुभाष चन्द्र शरत भी उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola