मादक पदार्थ बेचने के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 20 पुड़िया बरामद, पुलिस को सौंपा मालदा : मादक पदार्थ बेचने के आरोप में उत्तेजित जनता ने नशे के दो कारोबारियों की सामूहिक पिटाई कर दी. गुरुवार की सुबह यह घटना मालदा शहर के महेशमाटी इलाके में हुई. नशे के दोनों कारोबारियों के पास से लगभग 20 पुड़िया बरामद की गयी. […]
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 20 पुड़िया बरामद, पुलिस को सौंपा
मालदा : मादक पदार्थ बेचने के आरोप में उत्तेजित जनता ने नशे के दो कारोबारियों की सामूहिक पिटाई कर दी. गुरुवार की सुबह यह घटना मालदा शहर के महेशमाटी इलाके में हुई. नशे के दोनों कारोबारियों के पास से लगभग 20 पुड़िया बरामद की गयी. स्थानीय लोगों का दावा है कि इसमें ब्राउन सुगर है. इलाके के लोगों का आरोप है कि नशे के कारोबारी माहौल खराब कर रहे हैं. सामूहिक पिटाई के बाद आरोपियों को इंगलिश बाजार थाना पुलिस के हाथों सौंप दिया गया.
जनता के हाथों पिटे युवकों की पहचान उत्तम हरिजन और रतन कुमार के रूप में हुई. वे मालदा शहर के झलझलिया इलाके के निवासी हैं. गुरुवार की सुबह दोनों शहर के महेशमाटी इलाके में संदिग्ध अवस्था में घुम-फिर रहे थे. तभी स्थानीय लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू की. तलाशी में पुड़िया बरामद होने के बाद लोगों का पारा चढ़ गया और उन्होंने उसकी जमकर धुलाई कर दी. पुलिस का कहना है कि वह आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










