आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 1:33 AM

विज्ञापन

गाजोल थाना में शिकायत दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार मालदा : आठवीं की छात्रा से उसी की कक्षा के दो छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. इस घटना के बाद गाजोल थानांतर्गत रानीगंज दो नंबर ग्राम पंचायत के महादेवपुर गांव में सनसनी है. छात्रा को गाजोल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, […]

विज्ञापन

गाजोल थाना में शिकायत दर्ज

एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

मालदा : आठवीं की छात्रा से उसी की कक्षा के दो छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. इस घटना के बाद गाजोल थानांतर्गत रानीगंज दो नंबर ग्राम पंचायत के महादेवपुर गांव में सनसनी है. छात्रा को गाजोल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं, पीड़िता के परिवारवालों ने गाजोल थाने में आरोपी पंकज मंडल और विवेक सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि विवेक फरार है. उसकी जोरशोर से तलाश की जा रही है. पुलिस सूत्र के अनुसार दोनों आरोपी नाबालिग और एक ही स्कूल के छात्र हैं. एसपी आलोक राजोरिया ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं. एक को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है. गाजोल थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है.

पुलिस व पीड़िता के पारिवारिक सूत्र के अनुसार पीड़िता गाजोल के रामचंद्र बालिका विद्यालय में आठवीं की छात्रा है. शुक्रवार की शाम को वह घर के बगल में ही अपनी दो गायों के लिये सानी-पानी लेकर गयी. लेकिन शाम ढलने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवारवालों की चिंता बढ़ी. उन्होंने मैदान की झाड़ियों में जाकर देखा कि दोनों आरोपी भाग रहे हैं. उसके बाद उन्होंने पीड़िता छात्र को झाड़ी में बेहोश और अर्द्धनग्न अवस्था में पड़े हुए देखा तो उसे तत्काल गाजोल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसी रात होश में आते ही छात्रा ने अपने दोनों सहपाठियों का नाम लिया.

पीड़िता की एक दीदी ने बताया कि उनकी बहन के साथ ही दोनों आरोपी एक ही कक्षा में पढ़ते थे. एक ही गांव में उनका घर भी है. ये लड़के बहन का इतना सर्वनाश करेंगे यह उन्होंने सोचा भी नहीं था. घटना के बाद स्थानीय एक महिला समिति की सदस्यों ने ग्रामीण अस्पताल जाकर पीड़िता से भेंट की. घटना के समय आरोपियों ने छात्रा से गपशप करते हुए उसे झाड़ी में ले गये और फिर उससे जबर्दस्ती की. परिवारवालों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola