ePaper

पश्चिम बंगाल में दो गुटों में हिंसा, देसी बम से किया विस्फोट, गोलियां भी चलायीं

Updated at : 20 Jun 2019 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में दो गुटों में हिंसा, देसी बम से किया विस्फोट, गोलियां भी चलायीं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में गुरुवार को हिंसा भड़क उठी. असामाजिक तत्वों के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसा में देसी बम का जमकर इस्तेमाल किया गया. गोलियां भी चलायी गयीं. बम विस्फोट और गोलियों की आवाज सुनकर दहशतजदा लोग अपने घरों में दुबक […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में गुरुवार को हिंसा भड़क उठी. असामाजिक तत्वों के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसा में देसी बम का जमकर इस्तेमाल किया गया. गोलियां भी चलायी गयीं. बम विस्फोट और गोलियों की आवाज सुनकर दहशतजदा लोग अपने घरों में दुबक गये.

पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी है. पुलिस ने उपद्रवियों को वहां से खदेड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि है हिंसा किस वजह से भड़की. तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अर्जुन सिंह भाटपाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन हैं.

अर्जुन सिंह ने जब से तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़ा है, यहां आये दिन हिंसा होती रहती है. लोकसभा चुनावों के दौरान भी यहां खूब हिंसा हुई थी. तृणमूल ने भाजपा पर गड़बड़ी करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था, तो भाजपा ने तृणमूल पर सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप लगाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola