चोपड़ा में 11 बम, पिस्तौल व तीन राउंड कारतूस बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 2:15 AM
31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पुआल के ढेर से हुई बरामदगी चोपड़ा : चोपड़ा में शुक्रवार को सड़क किनारे पुआल के ढेर से गोली, बम व पिस्तौल बरामद की गयी. चोपड़ा थाना के सुभाषनगर इलाके में कई बम एवं पिस्तौल छिपाये जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. इसके आधार पर पुलिस ने […]
31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पुआल के ढेर से हुई बरामदगी
चोपड़ा : चोपड़ा में शुक्रवार को सड़क किनारे पुआल के ढेर से गोली, बम व पिस्तौल बरामद की गयी. चोपड़ा थाना के सुभाषनगर इलाके में कई बम एवं पिस्तौल छिपाये जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. इसके आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. चोपड़ा थाना पुलिस ने स्थानीय अनिल मंडल के घर की तलाशी ली. लेकिन वहां कुछ नहीं मिला. लेकिन अनिल मंडल के घर के सामने 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पुआल के ढेर में 11 सॉकेट बम, एक वन शर्टर पिस्तौल एवं तीन राउंड कारतूस बरामद किया.
बम बरामदगी की खबर पाकर इस्लामपुर महकमा पुलिस अधीकारी सोमनाथ झा मौके पर पहुंचे. इलाके में विशाल पुलिस बल तैनात की गयी. हालांकि घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह जानकारी चोपड़ा थाना आईसी विनोद गजमेर ने दी. अनिल मंडल ने कहा कि उसके घर में तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला.
पुआल के ढेर से बम, पिस्तौल मिले हैं. इन सामानों को यहां किसने रखा इसबारे में वह कुछ नहीं बता पाया. चोपड़ा थाना आईसी विनोद गजमेर ने कहा कि सुभाषनगर इलाके से 11 सॉकेट बम, एक वन शर्टर पिस्तौल एवं तीन राउंड कारतूस बरामद हुआ है. मामले की छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










