रिवॉल्वर के बट से मार कर लिया बदला

कोलकाता : आपसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने साथी के साथ मारपीट की. इसके बाद रिवॉल्वर के बट से जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया. घटना पाटुली इलाके के फूलबागान रोड में 19 मई की देर रात को हुई. जख्मी युवक का नाम प्रलय […]
कोलकाता : आपसी दुश्मनी का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने साथी के साथ मारपीट की. इसके बाद रिवॉल्वर के बट से जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया. घटना पाटुली इलाके के फूलबागान रोड में 19 मई की देर रात को हुई. जख्मी युवक का नाम प्रलय शंकर देव उर्फ कानाई देब है. इस घटना के बाद उसने अस्पताल से इलाज कर घर लौटने के बाद मंगलवार को इसकी शिकायत पाटुली थाने में दर्ज करायी है.
शिकायत में युवक ने बताया कि वह अपने घर के पास कुछ साथियों के साथ खड़ा था. अचानक उसका पुराना साथी सोमनाथ दास गुप्ता उसके पास आया और किसी बात पर उसके साथ बहस करते हुए उसे पीटने लगा. आरोप है कि इसी बीच उसने जेब से रिवॉल्वर निकालकर बट से उसके सिर पर मार कर उसे जख्मी कर दिया.
पिटाई में उसके शरीर में काफी चोट लगी. जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सा के बाद उसने इसकी शिकायत पाटुली थाने में दर्ज करायी. इधर, मामले की जांच शुरू करनेवाले जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास रिवॉल्वर कहां से आया, उसने जिस रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया, उसका लाइसेंस है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद लाइसेंस नहीं दिखा पाने पर आरोपी से सख्ती से निपटा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










