कालीघाट : युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : कालीघाट इलाके में एक युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना कालीघाट इलाके के कालीघाट रोड में शनिवार रात की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल सिंह है. उसके खिलाफ 35 वर्षीय पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कालीघाट रोड की रहनेवाली […]
विज्ञापन
कोलकाता : कालीघाट इलाके में एक युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है. घटना कालीघाट इलाके के कालीघाट रोड में शनिवार रात की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल सिंह है. उसके खिलाफ 35 वर्षीय पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कालीघाट रोड की रहनेवाली पीड़िता ने बताया कि उसके घर के पास ही एक युवक रहता है. शनिवार रात को किसी पुरानी बात पर वह बहस करने लगा, विरोध करने पर वह छेड़खानी पर उतर गया. काफी शोर मचाने पर उसे लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










