मारपीट, चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल

आसनसोल : रानीगंज थाना अंतर्गत गोपालडांगा इलाके में वाहन चालक मुन्ना राय पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने तथा उसके पैसों की चोरी करने के मामले में उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गंगाबहादुर सोनार को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. […]
आसनसोल : रानीगंज थाना अंतर्गत गोपालडांगा इलाके में वाहन चालक मुन्ना राय पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने तथा उसके पैसों की चोरी करने के मामले में उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गंगाबहादुर सोनार को गिरफ्तार किया.
उसे बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. शिकायत के अनुसार बीते सात मई को शिकायतकर्ता जब अपना ट्रेलर लेकर गोपालडांगा से गुजर रहा था तो उनसे जबरन वसूली की गई. विरोध करने पर जानलेवा हमला किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




