मवेशी तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : बीएसएफ के जवानों ने एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार गोपालपुर क्षेत्रीय मुख्यालय अन्तर्गत 100वीं वाहिनी और 140 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है. रविवार को प्रभाकर जोशी उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय गोपालपुर के नेतृत्व में क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल गोपालपुर के जवानों […]
विज्ञापन
कूचबिहार : बीएसएफ के जवानों ने एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार गोपालपुर क्षेत्रीय मुख्यालय अन्तर्गत 100वीं वाहिनी और 140 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है. रविवार को प्रभाकर जोशी उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय गोपालपुर के नेतृत्व में क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल गोपालपुर के जवानों द्वारा यह कामयाबी हासिल की गयी है.
उप महानिरीक्षक ने बताया कि रविवार की सुबह वाहिनी की सीमा चौकी वेस्ट चमटा के निकट भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रीय मुख्यालय एवं वाहिनी के सतर्कता विभाग की विशेष सूचना के आधार पर कुछ बांग्लादेशी और भारतीय मवेशी तस्कर जो भारत-बांग्लादेश सीमा की बाड़ के ऊपर से गायों की तस्करी करने के मकसद से गए थे.
उसी दौरान छह मवेशियों समेत बांग्लादेशी तस्कर आमिर हुसैन (35) को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मवेशी तस्कर को सिताई थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि शनिवार को 140वीं वाहिनी की जमालदह सीमा चौकी के जवानों ने एक भारतीय मादक पदार्थ तस्कर को 4 किलो गांजा के साथ पकड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




