पुरुष बन कर कई महिलाओं से प्रेम, युवती गिरफ्तार

Updated at : 13 Apr 2019 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुष बन कर कई महिलाओं से प्रेम, युवती गिरफ्तार

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले की बारुईपुर साइबर अपराध शाखा की पुलिस ने एक युवती को पुरुष बन कर सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं-युवतियों से प्रेम करने और प्रस्ताव ठुकरा देने पर बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसका नाम मौमिता चौधरी है. वह हुगली जिले की रहनेवाली है. वह सेवड़ाफुली स्थित […]

विज्ञापन

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले की बारुईपुर साइबर अपराध शाखा की पुलिस ने एक युवती को पुरुष बन कर सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं-युवतियों से प्रेम करने और प्रस्ताव ठुकरा देने पर बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसका नाम मौमिता चौधरी है. वह हुगली जिले की रहनेवाली है. वह सेवड़ाफुली स्थित एक कॉलेज की छात्रा है.

उसके घर से पुलिस को छह मोबाइल फोन और नंबर बरामद हुए हैं, जिसकी मदद से वह घटना को अंजाम देती थी. हालांकि आरोपित छात्रा का कहना है कि उसके एक दोस्त ने उसका मोबाइल फोन लेकर इस तरह की हरकत की है. पुलिस मामला दर्ज कर सच्चाई का पता लगाने में जुट गयी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भांगड़ की एक छात्रा ने मौमिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उसका आरोप था कि साल 2018 के नवंबर में सोशल मीडिया के जरिए मौमिता के साथ उसकी दोस्ती हुई थी. कुछ दिन में ही दोनों काफी करीब आ गये.

बिना मुलाकात किए सोशल साइट पर ही दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. मौमिता ने खुद को पुरुष बताते हुए उसके समक्ष प्रेम का प्रस्ताव दिया. अभी कुछ दिन ही बीते थे कि 2019 के जनवरी में उसने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव दिया, पर उसकी बातों और हरकतों से उसे मौमिता पर संदेह होने लगा. उसने बारुईपुर साइबर अपराध शाखा में मौमिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी.

पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि मौमिता नामक छात्रा पर पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बर्दवान और हुगली में भी लड़कियों के साथ इसी तरह की हरकत का आरोप है. वह सोशल साइट के जरिए ही लड़कियों का मोबाइल नंबर जुगाड़ करती थी. यह भी पता चला कि पुरुष बनी मौमिता के प्रेम प्रस्ताव को कोई युवती नकार देती, तो उसको बदनाम करने का प्रयास करती थी. यहां तक कि उसके परिजनों के खिलाफ भी गंदी बातें फैलाती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola