स्कूल में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, एक गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2019 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, एक गिरफ्तार

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाने की पुलिस ने प्राइमरी स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम अनुतोष विश्वास (33) बताया गया है. रविवार को उसे बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाने की पुलिस ने प्राइमरी स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसका नाम अनुतोष विश्वास (33) बताया गया है.

रविवार को उसे बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया. सूत्रों के मुताबिक अनुतोष पहले भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था.
उसके खिलाफ स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत आने के बाद ही उसे पार्टी से निकाल दिया गया था. गत छह फरवरी को अनुतोष के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
इसके बाद ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. गत एक मार्च को फिर एक शिकायत दर्ज हुई, जिसके आधार पर शनिवार की देर रात ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अनुतोष के खिलाफ 25 से 30 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज है. आरोप है कि वह कई लोगों से प्राइमरी स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola