ePaper

बलात्कार के बाद महिला को जिंदा जलाने की कोशिश में खुद जला बलात्कारी

Updated at : 06 Mar 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
बलात्कार के बाद महिला को जिंदा जलाने की कोशिश में खुद जला बलात्कारी

मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश कर रहा बलात्कारी खुद आग की लपटों में घिर गया. बलात्कारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : मतुआ समाज की बड़ो मां बीणापाणि देवी नहीं रहीं, राजकीय सम्मान के साथ […]

विज्ञापन

मालदा : पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश कर रहा बलात्कारी खुद आग की लपटों में घिर गया. बलात्कारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें : मतुआ समाज की बड़ो मां बीणापाणि देवी नहीं रहीं, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, पीएम व सीएम ने शोक जताया

बलात्कारी उस वक्त आग की लपटों में घिर गया, जब पीड़ित महिला ने उसे अपनी ओर आग की लपटों में खींच लिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इस महिला का अब मालदा मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

महिला का दावा है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर उसे परेशान करता था. सोमवार को वह उस समय उसके घर में घुस आया, जब घर में कोई नहीं था. वैधव्य जीवन बिता रही इस महिला ने कहा कि इस आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके शरीर में आग लगा दी.

इसे भी पढ़ें : खड़ी हाइवा को दूसरी हाइवा ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

ऐसे में महिला ने उसे कसकर पकड़ लिया. जब पड़ोसियों ने उसके घर से धुआं उठता देखा, तो वे उसके घर पहुंचे और पाया दोनों आग की लपटों से घिरे हैं. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आरोपी व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola