जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट
Updated at : 04 Mar 2019 3:09 AM (IST)
विज्ञापन

इस्लामपुर : रविवार को चोपड़ा थाना के आमतला गांव में जमीन विवाद में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना में इलाके में बारी तनाव छाया हुआ है. इस्लामपुर महकमा अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि जख्मी दो व्यक्ति का नाम मोहम्मद […]
विज्ञापन
इस्लामपुर : रविवार को चोपड़ा थाना के आमतला गांव में जमीन विवाद में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना में इलाके में बारी तनाव छाया हुआ है. इस्लामपुर महकमा अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि जख्मी दो व्यक्ति का नाम मोहम्मद सइदुल व मोहम्मद अब्बास है.
दोनों का इस्लामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिवार सूत्रों से पता चला है कि जख्मी सइदुल व अब्बास आपस में चाचा भतीजा है. घर के तीन कट्ठा जमीन को लेकर चाचा भतीजे में विवाद व मारपीट शुरू हुआ. स्थानीय लोगों ने मारपीट में घायल लोगों को इस्लामपुर महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया. संघर्ष की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




