धूपगुड़ी : केरोसीन तेल से डीजल बनाने के कारोबार का भंडाफोड़, चार आरोपी पुलिस हिरासत में
Updated at : 21 Dec 2018 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

धूपगुड़ी : पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी में केरोसीन तेल मिलाकर डीजल बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है. गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर धूपगुड़ी थाना पुलिस ने सादे पोशाक में अभियान चलाकर धूपगुड़ी ब्लॉक के गिलांडी इलाके से 5300 लीटर केरोसीन के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है. […]
विज्ञापन
धूपगुड़ी : पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी में केरोसीन तेल मिलाकर डीजल बेचने के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है. गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर धूपगुड़ी थाना पुलिस ने सादे पोशाक में अभियान चलाकर धूपगुड़ी ब्लॉक के गिलांडी इलाके से 5300 लीटर केरोसीन के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है.
उनसे पूछताछ चल रही है. आरोप है कि इलाके में एक होटल की आड़ में यह कारोबार चल रहा था.
उल्लेखनीय है विभिन्न रूटों पर केरोसीन तेल के टैंकर ठाकुरपाट इलाके में रुक जाते थे. वहीं पर टैंकर से तेल निकालकर उसमें डीजल मिलाया जाता था. वह भी होटल की आड़ में यह कारोबार चलाया जाता था.
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी पुलिस ने इस तरह के अभियान चलाकर कुछ लोगों को पकड़ा था. गुरुवार को चलाये गये अभियान के दौरान मौके से मिलावटी सामग्री की बोरी भी मिली है. इसके अलावा पांच बड़े और छोटे ड्रम भी मिले हैं.
हालांकि उन पर किसी तरह के नाम या पता नहीं लिखा है. नमूनों को जांच के लिये भेजा गया है.
कई ड्रमों में डीजल की तरह का हल्के रंग वाला तेल भी मिला है. पुलिस का अनुमान है कि ड्रम में मिलावटी डीजल हो सकता है. यह भी अनुमान किया जा रहा है कि इस कारोबार के साथ गिरोह का कोई बड़ा सरगना जुड़ा हुआ है.
पुलिस सूत्र के अनुसार धूपगुड़ी थाना की पीसी पार्टी के पास गुप्त सूचना मिली जिसके बाद यह छापेमारी की गयी.
पूछताछ से पता चला है कि केरोसीन तेल के टैंकरों को रोककर उनसे तेल चुराया जाता था. इसलिये इस कारोबार के साथ तेल के टैंकरों के चालक भी जुड़े हो सकते हैं
. गिलांडी में होटल की आड़ में यह गैरकानूनी कारोबार चलाया जाता था. इसके पहले भी धूपगुड़ी प्रखंड के देवमाली इलाके में इस तरह का कारोबार चलता था जहां पुलिस ने छापेमारी की थी.
आज पकड़े गये चार लोगों में से एक व्यक्ति देवमाली इलाके का है. फिलहाल देवमाली इलाके का अड्डा बंद है. समझा जाता है कि देवमाली इलाके से यह कारोबार गिलांडी में शिफ्ट हो गया है.
धूपगुड़ी थाना के आईसी सुवीर कर्मकार ने हालांकि कुछ विशेष बताने से इंकार किया लेकिन सूत्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




