तृणमूल ने सीईओ की हत्या में भाजपा-माकपा का हाथ होने का आरोप लगाया

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी ने जूट मिल के सीईओ की हत्या में भाजपा-माकपा गठजोड का हाथ होने का आज आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास की प्रक्रिया को रोकने के लिए एक साजिश रची जा रही थी. राज्य के संसदीय कार्य मंत्री चटर्जी ने कहा, ‘‘सीईओ की हत्या निंदनीय है. माकपा […]
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी ने जूट मिल के सीईओ की हत्या में भाजपा-माकपा गठजोड का हाथ होने का आज आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास की प्रक्रिया को रोकने के लिए एक साजिश रची जा रही थी.
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री चटर्जी ने कहा, ‘‘सीईओ की हत्या निंदनीय है. माकपा और भाजपा ने इसे उकसाया है. यह पूर्व नियोजित साजिश है. हम महसूस करते हैं कि माकपा और भाजपा बंगाल में शांति को भंग करने और विकास प्रक्रिया को रोकने की कोशिश कर रही है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.’’ नॉर्थ ब्रूक जूट मिल के छह श्रमिकों को सीईओ एच के माहेश्वरी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. श्रमिक अशांति का हवाला देते हुए प्रबंधन ने मिल के गेट पर कार्य निलंबित होने का आज नोटिस लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




