पारिवारिक विवाद में पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : पारिवारिक विवाद की वजह से पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में सनसनी मची है. बुधवार सुबह यह घटना सिलिगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 नंबर वार्ड स्थित पत्ती कॉलोनी इलाके में घटी है. जानकारी मिलते ही माटीगाड़ा […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पारिवारिक विवाद की वजह से पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में सनसनी मची है. बुधवार सुबह यह घटना सिलिगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाना अंतर्गत सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 नंबर वार्ड स्थित पत्ती कॉलोनी इलाके में घटी है.
जानकारी मिलते ही माटीगाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा.
मृत महिला का नाम प्रिया तमांग बताया गया है. उसके पति का नाम राजू तमांग है. मृत प्रिया राजू की दूसरी पत्नी थी. उसकी पहली पत्नी करीब दो वर्ष पहले उसे छोड़ कर चली गई, इसके बाद राजू ने प्रिया से शादी की. पहली पत्नी से राजू को दो बच्ची है. स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार राजू व प्रिया के बीच आये दिन झड़प होती थी.
मंगलवार रात भी दोनों के बीच भारी झड़प हुई थी. दोनों में हाथापाई होने के प्रमाण भी पुलिस को मिले है. पुलिस के अनुसार प्रिया की गाला घोंट कर हत्या की गई है. बुधवार की सुबह प्रिया का शव देखकत इलाकाई लोगो ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










