10 वर्षीय दिव्यांग लड़की से बलात्कार, मौत, आरोपी गिरफ्तार

Published at :10 Nov 2018 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
10 वर्षीय दिव्यांग लड़की से बलात्कार, मौत, आरोपी गिरफ्तार

उलुबेरिया(पश्चिम बंगाल) : हावड़ा जिले के सिमुलिया में 10 वर्षीय दिव्यांग लड़की से सोमवार को कथित तौर पर बलात्कार किया गया. अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मूक बधिर लड़की से सोमवार को श्यामपुर पुलिस थानाक्षेत्र स्थित उसके आवास के […]

विज्ञापन


उलुबेरिया(पश्चिम बंगाल) :
हावड़ा जिले के सिमुलिया में 10 वर्षीय दिव्यांग लड़की से सोमवार को कथित तौर पर बलात्कार किया गया. अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मूक बधिर लड़की से सोमवार को श्यामपुर पुलिस थानाक्षेत्र स्थित उसके आवास के पास एक शौचालय में बलात्कार किया गया. उन्होंने कहा कि यद्यपि घटना गुरुवार को प्रकाश में आयी जब लड़की की मां ने यह गौर किया कि वह पिछले कुछ दिन से अलग तरह से व्यवहार कर रही है.

अधिकारी ने कहा कि लड़की को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बलात्कार की पुष्टि की और उसे उलुबेरिया उप मंडल अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन लड़की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे उलुबेरिया की अदालत में पेश किया गया जिसने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola