ePaper

40 कछुए बरामद, महिला गिरफ्तार

Updated at : 07 Nov 2018 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
40 कछुए बरामद, महिला गिरफ्तार

कोलकाता : देहरादून एक्सप्रेस से एक महिला यात्री को विरल प्रजाति के कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया. महिला का नाम रेख सिंह है. वह नदिया जिले की रहनेवाली है. बर्दमान आरपीएफ इंस्पेक्टर रजत रंजन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आरपीएफ के साथ जीआरपीएफ के अधिकारी भी शामिल रहे. मिली जानकारी के अनुसार, महिला […]

विज्ञापन
कोलकाता : देहरादून एक्सप्रेस से एक महिला यात्री को विरल प्रजाति के कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया. महिला का नाम रेख सिंह है. वह नदिया जिले की रहनेवाली है. बर्दमान आरपीएफ इंस्पेक्टर रजत रंजन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आरपीएफ के साथ जीआरपीएफ के अधिकारी भी शामिल रहे.
मिली जानकारी के अनुसार, महिला करीब 40 विरल प्रजाति के कछुओं को देहरादून से कुंभ एक्सप्रेस में छिपाकर ला रही थी, लेकिन बर्दमान स्टेशन पर उतरते समय रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों की नजर महिला पर पड़ी और जब तलाशी ली गयी तो बोरे से कछुए बरामद हुए.
आरपीएफ इंस्पेक्टर रजत रंजन ने जरूरी कार्रवाई के बाद घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. खबर पाकर बर्दवान स्टेशन पहुंचे अधिकारियों ने कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इस तरह के कछुए पाये जाते हैं जिनकी बांग्लादेश में काफी मांग है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola