कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या मामले में सात गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चोपड़ा : रविवार को चोपड़ा में एक व्यक्ति की राजनैतिक हिंसा में मौत हो गयी थी. इलाके में वह कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर परिचित था. घटना को लेकर सोमवार को इस्लामपुर थाना पुलिस ने दीघलबैंक गांव के विभिन्न इलाकों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया है. […]
विज्ञापन
चोपड़ा : रविवार को चोपड़ा में एक व्यक्ति की राजनैतिक हिंसा में मौत हो गयी थी. इलाके में वह कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर परिचित था. घटना को लेकर सोमवार को इस्लामपुर थाना पुलिस ने दीघलबैंक गांव के विभिन्न इलाकों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इलाके में सोमवार को भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही. फिर भी माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है.आरोपियों ने बताया कि वह इलाके के दुकानदार है. घटना के समय वह अपनी अपनी दुकानों में ही थे. वह राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है. घटना के साथ वह जुड़े नहीं है. सोमवार को आरोपियों को इस्लामपुर अदालत में पेश किया गया.
दूसरी ओर चोपड़ा के लक्खीपुर सहित विभिन्न इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. भारी संख्या में पुलिस बल पूरी परिस्थिति को नियंत्रण में ले रखा है. मृत कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद शाकिल का शव सोमवार को इलाके में ले जाने को लेकर तनाव छाया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










