कॉल सेंटर के बहाने दिया झांसा, हैक कर लेते थे कंप्यूटर, विदेशी नागरिकों से करोड़ों की ठगी, 11 लोग गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Oct 2018 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की पुलिस ने कॉल सेंटर के नाम पर विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में एक महिला सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार देर शाम सॉल्टलेक के बीडी ब्लॉक इलाके में चार नंबर टंकी के पास एक कॉल सेंटर पर छापा मारा और गिरोह का […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट की पुलिस ने कॉल सेंटर के नाम पर विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में एक महिला सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार देर शाम सॉल्टलेक के बीडी ब्लॉक इलाके में चार नंबर टंकी के पास एक कॉल सेंटर पर छापा मारा और गिरोह का पर्दाफाश कर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनके दफ्तर को सील कर दिया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह कॉल सेंटर के जरिये विदेशी नागरिकों को तकनीकी समर्थन देने का झांसा देकर उनके कंप्यूटर पर अपना नियंत्रण कर कंप्यूटर हैक कर ठगी करता था. इससे पहले गिरोह के सदस्य कोलकाता के लोगों से लक्की ड्रा समेत कई तरह के प्राइज विजेता के नाम से ठगी कर चुके हैं. लंबे समय से इस तरह की आ रही शिकायतों के बाद शनिवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर विधाननगर कमिश्नरेट की पुलिस ने संबंधित दफ्तर पर छापेमारी की और वहां से बड़े पैमाने पर कई दस्तावेज जब्त किये.
बताया जाता है कि सॉल्टलेक सेक्टर वन बीडी ब्लाक में सीएनडीएस सिस्टम सोल्युशन प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कॉल सेंटर खोला गया था. वहां पिछले कई सालों से रोजाना उक्त दफ्तर में दस से बारह लोग काम करते थे. उस दफ्तर से ही तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिका, इंग्लैंड और कनाडा के विदेशी नागरिकों से संपर्क कर उनका कंप्यूटर हैक कर लेते थे. गिरोह इस तरह से सैकड़ों लोगों से ठगी कर चुका है. गिरोह के लोग टीम व्यूवर सॉफ्टवेयर चलाते थे और उसके जरिये ठगी करते थे.
विधाननगर के डीसी (मुख्यालय) अमित पी. जवालगी ने बताया कि गिरफ्तार महिला समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 419/420/467/468/471/120 बी/34 और द इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 के 20/20ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह में और भी कई लोग हैं. मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. गिरफ्तार लोगों के जरिये उसे दबोचने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




