जलपाईगुड़ी में शादीशुदा पड़ोसन का प्रेम प्रस्ताव ठुकराना युवक को पड़ा महंगा
Updated at : 06 Oct 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : अबतक पुरुषों द्वारा महिलाओं पर तेजाब से हमले की खबरें आती थी. लेकिन धुपगुड़ी में उल्टा हुआ है. यहां एक विवाहित युवती ने अविवाहित युवक पर गुस्से में तेजाब डाल दिया, जिससे वह युवक बुरी तरह से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए धुपगुड़ी ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : अबतक पुरुषों द्वारा महिलाओं पर तेजाब से हमले की खबरें आती थी. लेकिन धुपगुड़ी में उल्टा हुआ है. यहां एक विवाहित युवती ने अविवाहित युवक पर गुस्से में तेजाब डाल दिया, जिससे वह युवक बुरी तरह से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए धुपगुड़ी ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आरोपी विवाहित युवती का नाम सुष्मिता विश्वास (25) है. तेजाब के हमले से घायल युवक का नाम राजेश सरकार (21) है. यह घटना जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड में घटी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. घायल युवक ने बताया है कि वह एक साइकिल दुकान में काम करता है. 12 नंबर वार्ड के निचुतला इलाके में उसका घर है.
आरोपी विवाहित युवती सुष्मिता विश्वास उसकी पड़ोसन है. कई दिनों से उसके पीछे पड़ी हुई थी. वह प्रेम संबंध स्थापित करने का दबाव डाल रही थी, जिसे उसने मानने से इंकार कर दिया. इसी से नाराज होकर सुष्मिता ने उस पर तेजाब फेंक दिया. घटना के बाद से ही युवती फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. विवाहित पड़ोसन का प्रेम प्रस्ताव ठुकराना युवक को महंगा पड़ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




