डकैती की साजिश पर फिरा पानी, गिरफ्तार : तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की तत्परता ने दुर्गापूजा के पहले सिलीगुड़ी शहर से एक बड़ी घटना को टाल दिया है. सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी शहर में किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे. मंगलवार तीनो को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर दिया […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की तत्परता ने दुर्गापूजा के पहले सिलीगुड़ी शहर से एक बड़ी घटना को टाल दिया है. सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी शहर में किसी बड़ी डकैती की योजना बना रहे थे. मंगलवार तीनो को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया है. अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
पूजा के इस मौसम में चोर, उच्चको व छिनताईबाजो का आतंक बढ़ गया है. दुर्गोत्सव में शहरवासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है. बीते सोमवार की देररात गुप्त जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने शहर के वर्दमान रोड इलाके से 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
उनके पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. आरोपियों में नितेश हेम्ब्रम, मोहम्मद बसीरुद्दीन व रूपचंद राई शामिल हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनो आरोपी उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत चोपड़ा थाना इलाके का निवासी है. किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से तीनों सिलीगुड़ी पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










