ePaper

नवविवाहिता की दुष्कर्म के बाद हत्या

Updated at : 24 Sep 2018 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता की दुष्कर्म के बाद हत्या

पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना के साको के पास मौजूद डीवीसी कैनल पाड़ के पास अर्धनग्न अवस्था में नव विवाहिता का शव मिलने से समूचे इलाके में उत्तेजना व्याप्त है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना के […]

विज्ञापन
पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना के साको के पास मौजूद डीवीसी कैनल पाड़ के पास अर्धनग्न अवस्था में नव विवाहिता का शव मिलने से समूचे इलाके में उत्तेजना व्याप्त है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना के संबंध में पुलिस तथा स्थानीय लोगों ने बताया कि नवविवाहिता प्रतिमा माझी(25) का तीन महीने पूर्व ही थाना क्षेत्र की भूरी पंचायत के राघवपुर में विवाह हुआ था.
कल वह अपने मायके साइकिल से अपनी बहन से मिलने आ रही थी. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई. लेकिन उसका देर रात तक कुछ पता नहीं चला. सुबह डीवीसी कैनल पाड़ के पास अर्धनग्न अवस्था में प्रतिमा का शव पाया गया तथा झाड़ियों में उसकी साइकिल पड़ा हुआ मिली. घटनास्थल पर ही शराब की बोतलें तथा चिप्स के पैकेट पाये गये.
पुलिस को अंदेशा है कि रास्ते से आने के क्रम में प्रतिमा के साथ अपराधियों ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर डाली. घटना को लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल है. मामले को लेकर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. मृतका के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी
हत्या की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola