गृहवधु से दुष्कर्म का प्रयास, ससुर को पीटा
Updated at : 21 Sep 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : घर के सामने के रास्ते से मिट्टी काटने का विरोध करने पर एक गृहवधू पर हमला किया गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. पुत्रवधू को बचाने पहुंचे वृद्ध ससुर भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये. बुधवार रात यह घटना मानिकचक थाने के मथुरापुर गांव में […]
विज्ञापन
मालदा : घर के सामने के रास्ते से मिट्टी काटने का विरोध करने पर एक गृहवधू पर हमला किया गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. पुत्रवधू को बचाने पहुंचे वृद्ध ससुर भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये. बुधवार रात यह घटना मानिकचक थाने के मथुरापुर गांव में घटी.
घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध अब्दुल जब्बार (80) को मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इस घटना के संबंध में स्थानीय निवासियों दानिश शेख, आयेश शेख समेत सात लोगों के खिलाफ हमले के शिकार गृहवधू के पति लाल मोहम्मद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.
पुलिस सूत्रों बताया कि आरोपी हमले के शिकार लोगों के पड़ोसी हैं. वे लोग पीड़ित परिवार के घर के सामने मिट्टी खोदकर रास्ता बंद कर दे रहे थे. इसका गृहवधू ने विरोध किया. इसके बाद आरोपियों ने गृहवधू के साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. उसकी चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद वृद्ध ससुर बाहर निकले और हमलावरों का विरोध किया. इस पर हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह मारा पीटा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




