पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2018 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : विवाहेतर संबंध के कारण एक महिला को अपने पति की गला दबा कर हत्या के आरोप में बशीरहाट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्नी का नाम शिल्पा देवनाथ (22)और मृतक का नाम कमल देवनाथ (28) बताया गया है. घटना बशीरहाट थाना क्षेत्र के पाकड़तला इलाके में घटी. पुलिस ने महिला […]
विज्ञापन
कोलकाता : विवाहेतर संबंध के कारण एक महिला को अपने पति की गला दबा कर हत्या के आरोप में बशीरहाट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पत्नी का नाम शिल्पा देवनाथ (22)और मृतक का नाम कमल देवनाथ (28) बताया गया है. घटना बशीरहाट थाना क्षेत्र के पाकड़तला इलाके में घटी. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि शिल्पा ने पहले खाने में नशीला पदार्थ मिला कर उसे बेहोश किया. इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. बताया गया है कि पति की हत्या कर वह अपने प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी. इससे पहले ही कमल के घर वालों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
मिली खबरों के अनुसार बशीरहाट नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के पाकड़ तला निवासी कमल देवनाथ (28) की पांच वर्ष पहले 19 नंबर वार्ड निवासी शिल्पा देवनाथ (22) के साथ हुई थी. उनकी एक कन्या संतान भी है. आरोप है कि शादी से पहले शिल्पा का इलाके के अनारूल मंडल नामक एक युवक के साथ प्रेम संबंध था जो कि शादी के बाद भी समाप्त नहीं हुआ.
इस बात को लेकर कमल और शिल्पा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. रोज-रोज के झगड़ से परेशान होकर शिल्पा अपने पिता के घर रहने चली आयी. शिल्पा के घर आने के कारण दोनों के घरों के लोगों बीच भी झगड़ा हुआ करता था.
कई बार इलाके के लोगों ने दोनों घरों के बीच हुए विवाद को सुलझाने की कोशिश की गयी,लेकिन शारी कोशिश बेनतीजा रहा. बताया गया कि 22 दिन पहने शिल्पा अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. उसके बाद दोनों के परिजन उसे खोज कर वापस घर ले आये.दो दिन पहले कमल बेंगलुरू से लौटा था. आरोप है कि गुरुवार रात 11 बजे के करीब शिल्पा ने खाने में विष देकर कमल को खिला दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










