बेहतर काम करनेवाले नौ ग्राम प्रधान सम्मानित

कोलकाता: आइएसजीपीपी योजना के तहत राज्य के नौ जिले के एक हजार ग्राम पंचायत इलाके में पारदर्शिता के साथ विकास का अच्छा काम करने वाले नौ ग्राम पंचायत प्रधान को मंगलवार को सम्मानित किया गया. यह सम्मान पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने साल्टलेक सेक्टर पांच में मिलिनियम सीटी के आइटी पार्क टावर में एक सामारोह […]
कोलकाता: आइएसजीपीपी योजना के तहत राज्य के नौ जिले के एक हजार ग्राम पंचायत इलाके में पारदर्शिता के साथ विकास का अच्छा काम करने वाले नौ ग्राम पंचायत प्रधान को मंगलवार को सम्मानित किया गया. यह सम्मान पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने साल्टलेक सेक्टर पांच में मिलिनियम सीटी के आइटी पार्क टावर में एक सामारोह के दौरान किया गया.
इस मौके पर पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने बताया कि विश्व बैंक के अनुदान से वर्ष 2010 से राज्य के नौ जिले के एक हजार ग्राम पंचायत में चल रहे वेस्ट बंगाल इंस्टीच्यूशनल स्ट्रेंथिंग ऑफ ग्राम पंचायत प्रोजेक्ट (आइएसजीपीपी )योजना के तहत देश में बंगाल ने रोल मॉडल का काम किया है.
परियोजना में बेहतरीन काम करने वाले बांकुड़ा, बीरभूम, बर्दवान, कूचबिहार, पश्चिम दिनाजपुर, नदिया, हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व मेदिनीपुर के नौ ग्राम पंचायत ने विकास के काम पूरी पारदर्शिता रखते हुए पूरा किया है. उन्होंने विश्व बैंक ने बंगाल के ग्रामीण विकास के काम को देख कर देश में पश्चिम बंगाल की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि विश्व बैंक पूरी दुनिया के विकसित देशों को ग्रामीण विकास के लिए अनुदान देती है. वार्षिक समीक्षा में बंगाल की प्रशंसा के बाद मिश्र और मारक्को ने बंगाल को एंबेसडर बनाने का मन बनाया है.
बंगाल के ग्राम पंचायत प्रधान इन दोनों देश में जाकर ग्रामीण विकास का पारदर्शिता के साथ गुर सिखायेंगे. मंत्री श्री मुखर्जी ने बताया कि विश्व बैंक ने एक हजार ग्राम पंचायत के विकास के लिए 7969 करोड़ रुपये दिया था. इस लक्ष्य को 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे समय के पहले ही लगभग पूरा कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि विश्व बैंक अब बंगाल के शेष दो हजार 237 ग्राम पंचायत पर इस योजना के तहत विकास के लिए अनुदान देने का निर्णय लिया है. इन ग्राम पंचायत इलाके में विकास का काम पूरा करने के लिए 2020 तक लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर पंचायत मंत्री ने न्यूजलेटर नाम की एक पत्रिका का विमोचन किया. इस पत्रिका के माध्यम से हर ग्राम पंचायत इलाके में ग्रामीण विकास के बारे में जागरुकता पैदा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




