अब महानगर में बिक रहे ब्राजीलियन ड्रग्स
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : मुंबई से शरीर के प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छुपा कर कोलकाता लाने वाली गिरफ्तार नाइजीरियन महिला से पूछताछ में कई तथ्यों का खुलासा हुआ है. एनसीबी सूत्रों से पता चला है कि वह ब्राजीलियन ड्रग्स भी महानगर में बेच चुकी है. कोलकाता समेत बंगाल में ड्रग्सों की टेस्ट के मुताबिक वह कई बार […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुंबई से शरीर के प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छुपा कर कोलकाता लाने वाली गिरफ्तार नाइजीरियन महिला से पूछताछ में कई तथ्यों का खुलासा हुआ है. एनसीबी सूत्रों से पता चला है कि वह ब्राजीलियन ड्रग्स भी महानगर में बेच चुकी है. कोलकाता समेत बंगाल में ड्रग्सों की टेस्ट के मुताबिक वह कई बार मुंबई समेत बाहर से ड्रग्स अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर कोलकाता लाकर बेच चुकी है. इस बीच वह ब्राजीलियन ड्रग्स भी एक दो बार लायी है.
मालूम हो कि गत 10 जुलाई को गिरफ्तार महिला डेविड ब्लेसिंग (30) के पास से 20 ग्राम एलएसडी ब्लॉट पेपर व 12 ग्राम कोकीन टैबलेट जब्त किया गया था. उसके बैग से 20 ग्राम एलएसडी ब्लॉट पेपर भी जब्त किया गया था. बाद में सख्ती से पूछताछ में उसने अपने प्राइवेट पार्ट से भी 12 ग्राम कोकीन का टैबलेट निकाल कर दी थी. बाद में उसने बताया था कि वह प्राइवेट पार्ट की नली में टीसू पेपर में कुछ और टैबलेट छुपाकर रखे गये हैं.
एक्स-रे मशीन से जांच कर छोटा-सा ऑपरेशन कर निचले हिस्से में टीसू पेपर के कुछ फटे हिस्से निकाले गये थे.
एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. कई तथ्य सामने आये है. बाहर के कई देशों से ड्रग्स लाने के मामले पर भी पूछताछ की जा रही है. उसके साथ और भी कई लोगों के नाम क पता चला है. एनसीबी की टीम उन्हें भी दबोचने की फिराक में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










