21.4 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 13 Jul 2018 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत राजारहाट थाने की पुलिस ने बुधवार की रात 21.4 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक टाटा सूमो भी जब्त हुई है. गिरफ्तार तस्करों के नाम कुरबान मोल्ला उर्फ साबिर (25), शेख असगर (42) और मोहम्मद हबीब (26) हैं. तीनों को गुरुवार को […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत राजारहाट थाने की पुलिस ने बुधवार की रात 21.4 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक टाटा सूमो भी जब्त हुई है. गिरफ्तार तस्करों के नाम कुरबान मोल्ला उर्फ साबिर (25), शेख असगर (42) और मोहम्मद हबीब (26) हैं. तीनों को गुरुवार को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुरबान सोदपुर के घोला का, असगर टीटागढ़ कब्रिस्तान रोड का और हबीब बेलघरिया का निवासी है. बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर राजारहाट के लांगलपोता बस स्टैंड इलाके से पुलिस ने तीनों को दबोचा. तीनों रात में टाटा सूमो से राजारहाट के खामार इलाके में गांजा की सप्लाई करने जा रहे थे. पूर्व सूचना के आधार पर पहले से वहां मौजूद पुलिस की टीम को देखते ही तीनों सूमो लेकर भागने लगे. पुलिस ने तीनों का पीछा किया और लावलपाता के पास सूमो को घेर कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया. गाड़ी की तलाशी के बाद 21.4 किलो गांजा बरामद हुआ.
पुलिस ने बताया कि तीनों कहां से गांजा लाये थे? किसे सप्लाई करनेवाले थे? इस बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है. तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 (बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि तीनों मूल रूप से राजारहाट, मध्यमग्राम, न्यूटाउन और बारासात में गांजा की सप्लाई करते थे.
पांच चाइनीज ड्रग्स सप्लायरों की सीआइडी हिरासत दो दिन बढ़ी
कोलकाता. कोलकाता स्टेशन से हाल ही में 40 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार पांच चाइनीज नागरिकों से सीआइडी की अवधि खत्म होने के बाद गुरुवार को सभी को अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान सभी को दो दिनों के लिए सीआइडी हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. सीआइडी सूत्रों के मुताबिक उन्हें प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह के सदस्यों में से एक शातिर अबतक 44 बार चीन से कोलकाता आया था.
यही नहीं, कोलकाता के अलावा अन्य राज्यों में जाकर ड्रग्स का साम्राज्य गढ़ने में कई लोगों से वे संपर्क में भी थे. यूपी में एक व्यापारी ने इन्हें साम्राज्य खड़ा करने के लिए इनकी मदद की थी. सीआइडी इन लोगों से पूछताछ कर उस व्यापारी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




