पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप एक व्यक्ति पर लगा. घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है. पीड़िता की मां ने देगंगा थाना में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. किशोरी के परिजनों ने आरोपी पिता को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.किशोरी की […]
विज्ञापन
कोलकाता : अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप एक व्यक्ति पर लगा. घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है. पीड़िता की मां ने देगंगा थाना में आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. किशोरी के परिजनों ने आरोपी पिता को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.किशोरी की मां का आरोप है कि कई दिनों से उसकी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण बार-बार उल्टी हो रही थी.
इसके बाद घर के लोगों को शंका हुई. मां द्वारा कई बार पूछे जाने पर किशोरी ने सारी बात बतायी. तब जाकर पूरा मामला सामने आया. बताया गया कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की हरकत की थी और उसे तीन महीने की सजा भी हुई थी, इसके बावजूद भी उसके स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ.गुरुवार सुबह किशोरी की मां ने स्थानीय ग्राम पंचायत में घटना कि शिकायत की. पंचायत के सदस्यों ने घटना की शिकायत देगंगा थाना में दर्ज करायी है. शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










