सिलीगुड़ी में 200 किलो गांजा जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Jul 2018 2:24 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : दो सौ किलो गांजा के साथ न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गांजा के साथ पुलिस ने एक मारुति वैन भी जब्त किया है. गांजे को असम से बिहार के लिए रवाना किया गया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर दिया […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : दो सौ किलो गांजा के साथ न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गांजा के साथ पुलिस ने एक मारुति वैन भी जब्त किया है. गांजे को असम से बिहार के लिए रवाना किया गया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर दिया है. अदालत ने तीनों को दस दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है.
गुप्त जानकारी के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस ने अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार असम से न्यू जलपाईगुड़ी के रास्ते भारी मात्रा में गांजा तस्करी होने की जानकारी पुलिस को थी. उसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया. सोमवार देर रात पुलिस ने एक मारुति वैन रोक कर तलाशी ली. वैन से 200 किलो गांजा बरामद हुआ. गांजा को अत्याधुनिक तरीके से पैक कर वैन में सीट के नीचे छिपाया गया था.
वैन में सवार तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों में टिटन साहा, विजय चौधरी व स्वपन देवनाथ शामिल है. ये तीनों असम के निवासी हैं. पुलिस के अनुसार शराबबंदी के बाद से सीमावर्ती राज्यों से गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी बिहार में काफी बढ़ी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










