सॉल्टलेक में बैंक की महिला कर्मचारी से छेड़खानी, स्टाफ गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Jun 2018 1:53 AM
विज्ञापन

कोलकाता : साॅल्टलेक के डीडी ब्लाॅक इलाके में एक महिला बैंक कर्मचारी से छेड़खानी करने के आरोप में बैंक के ही एक स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम रिंटू मन्ना बताया गया है. वह बैंक का हाउसकिपिंग स्टाफ है. शुक्रवार की रात को विधाननगर उत्तर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद […]
विज्ञापन
कोलकाता : साॅल्टलेक के डीडी ब्लाॅक इलाके में एक महिला बैंक कर्मचारी से छेड़खानी करने के आरोप में बैंक के ही एक स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम रिंटू मन्ना बताया गया है. वह बैंक का हाउसकिपिंग स्टाफ है. शुक्रवार की रात को विधाननगर उत्तर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रात में ही आरोपी को दबोच लिया.
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की महिला बैंक में काम पर पहुंची थी. उस समय बैंक में सिवाय हाउसकिपिंग स्टाफ के और कोई नहीं आया था. महिला को अकेले देख उससे छेड़खानी की. इसके बाद बैंक के अन्य अधिकारियों के पहुंचने पर महिला ने सारी घटना बतायी. विधाननगर उत्तर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










