पंचायत सदस्य के घर में चोरी, उड़ाये आभूषण

Updated at :22 Jun 2018 1:48 AM
विज्ञापन
पंचायत सदस्य के घर में चोरी, उड़ाये आभूषण

दुर्गापुर/ पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत बाबूनाडा गांव स्थित पंचायत सदस्य शिल्पा समद्दार के घर में लगे लोहे की ग्रिल काटकर चोर आलमारी से आभूषण, नगदी व अन्य कीमती सामान लेकर उड़ गये. कांकसा थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुये चोरी का […]

विज्ञापन
दुर्गापुर/ पानागढ़ : कांकसा थाना अंतर्गत बाबूनाडा गांव स्थित पंचायत सदस्य शिल्पा समद्दार के घर में लगे लोहे की ग्रिल काटकर चोर आलमारी से आभूषण, नगदी व अन्य कीमती सामान लेकर उड़ गये. कांकसा थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुये चोरी का मामला दर्ज करते हुये जांच शुरू कर दी है.
घटना से इलाकावासियों में आतंक है. मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सदस्य शिल्पा समद्दार घर के कुछ सदस्यों के साथ पुरी घूमने गयी है. घर की देखरेख का जिम्मा देवर को सौंप गयी थी. शिल्पा के देवर कार्तिक स्वर्णकार ने बताया कि वे लोग घर में सो रहे थे. चोरों ने घर की छत की ऊपर वाली ग्रिल को काटकर भाभी के कमरे में लगे ताला को तोड़ कर रूम के अंदर प्रवेश किया और आलमारी में रखें आभूषण, नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गये.
घटनाक्रम के दौरान चोरों ने घर के बाकी कमरों में बाहर से सिटकनी लगा दी थी. कुल कितने की चोरी हुयी है, जानकारी भाभी के आने के बाद ही मिल पायेगी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब पंचायत सदस्य के घर में चोरी की घटना हो सकती है तो आम लोगों का क्या होगा? घर में लोगों के रहने के बावजूद चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. इसका यह मतलब है कि साधारण लोगों का घर असुरक्षित है. पुलिस को बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है ताकि लोग रात के समय पुलिस प्रशासन के भरोसे आराम सें नींद पूरी कर सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola