गर्भवती विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

Published at :19 Jun 2018 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत

हावड़ा : विवाहिता को जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में ग्रामीणों ने ससुरालवालों के घर में जमकर तोड़फोड़ की आैर सामान को तालाब में फेंक दिया. घटना आमता थाना अंतर्गत मुस्लिम पाड़ा में घटी है. आरोप है कि सोमवार सुबह पति आैर ससुरालवालों ने विवाहिता पर केरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा दी. अस्पताल […]

विज्ञापन
हावड़ा : विवाहिता को जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में ग्रामीणों ने ससुरालवालों के घर में जमकर तोड़फोड़ की आैर सामान को तालाब में फेंक दिया. घटना आमता थाना अंतर्गत मुस्लिम पाड़ा में घटी है. आरोप है कि सोमवार सुबह पति आैर ससुरालवालों ने विवाहिता पर केरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा दी. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका का नाम मुमताज बेगम (23) है. घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट बैठाया गया. इस घटना में पति शेख शहाबुल सहित तीन को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के अनुसार, मुमताज छह महीने की गर्भवती थी. उसकी नौ महीने पहले शादी हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद रुपये लाने के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. सोमवार सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. इसी बीच स्थानीय लोगों ने चीखने की आवाज सुनी. लोगों ने देखा कि मुमताज आग में जल रही है. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की आैर सामानों को पास के तालाब में फेंक दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola