महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Updated at :07 Jun 2018 4:08 AM
विज्ञापन
महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

कुशमंडी : दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी है. प्राथमिक अनुमान के अनुसार महिला की ठनका गिरने से मौत हो सकती है. वहीं, परिवार के लोगों ने थाने में हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करायी है. मृत महिला की पहचान साबाना यासमीन […]

विज्ञापन
कुशमंडी : दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी थाना क्षेत्र के डांगापाड़ा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी है. प्राथमिक अनुमान के अनुसार महिला की ठनका गिरने से मौत हो सकती है. वहीं, परिवार के लोगों ने थाने में हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करायी है. मृत महिला की पहचान साबाना यासमीन (21) के नाम से की गयी है.
कुशमंडी थाना पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए शव को अंत्यपरीक्षण के लिये भेजा है. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जानकारी अनुसार मंगलवार की दोपहर को आंधी-पानी के बीच साबाना यासमीन मैदान में बंधी गाय व बकरी को लेने गयी थी. लेकिन लंबे समय तक वह वापस नहीं आयी जिसके बाद घरवालों को चिंता सताने लगी. उन्होंने उसकी तलाश की तो देखा कि मैदान में वह मरी पड़ी है.
प्राथमिक रुप से उसके आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है. उसके शव को अंत्यपरीक्षण के लिये जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो देखा गया कि महिला के गले में चोट के निशान हैं. वहां काला दाग पड़ गया है. उसके बाद ही आशंका होने पर परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुशमंडी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है. सूत्र ने बताया है कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट का इंतजार है. वह मिलने के बाद ही पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि साबाना यासमीन की मौत किस तरह से हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola