बड़तल्ला से दबोचा गया कुख्यात बदमाश

Updated at :05 Jun 2018 4:43 AM
विज्ञापन
बड़तल्ला से दबोचा गया कुख्यात बदमाश

कोलकाता : हथियार बेचने के दौरान बड़तल्ला इलाके से पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित चौधरी (32) है. वह दक्षिण कोलकाता के पिकनिक गार्डेन रोड का रहनेवाला है. उसे बड़तल्ला इलाके के अविनाश कविराज स्ट्रीट से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व […]

विज्ञापन
कोलकाता : हथियार बेचने के दौरान बड़तल्ला इलाके से पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित चौधरी (32) है. वह दक्षिण कोलकाता के पिकनिक गार्डेन रोड का रहनेवाला है. उसे बड़तल्ला इलाके के अविनाश कविराज स्ट्रीट से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक सिंगल शॉटर रिवॉल्वर व एक कारतूस पुलिस ने जब्त किया है.
अदालत में पेश करने पर उसे 11 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि बड़तल्ला इलाके में हथियार की डीलिंग होनेवाली है. इस जानकारी के बाद गुप्त अभियान चलाकर अमित को गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक जांच में पता चला कि वह एक कुख्यात अपराधी है. कोलकाता के विभिन्न थानों में उसके नाम पर चोरी, डकैती, लूट व रंगदारी के अनगिनत मामले दर्ज हैं. कई थानों की पुलिस उसे पहले गिरफ्तार भी कर चुकी है. वह कहां से हथियार खरीदा था और किसे बेचनेवाला था, इस बारे में उससे पूछताछ हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola