एक घर से 22 पिस्तौल बरामद, बिहार के नौ लोग मालदा में गिरफ्तार

मालदा (पश्चिम बंगाल): मालदा के नलदूबी इलाके में एक किराये के घर से नौ एमएम के 22 पिस्तौल बरामद हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. मालदा के पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष ने संवाददाताओं को बताया कि घर से छह लेथ मशीनें, 80हजार रुपये की कीमत की नकली मुद्राएं और कुछ ऐसे पिस्तौल बरामद हुए […]
मालदा (पश्चिम बंगाल): मालदा के नलदूबी इलाके में एक किराये के घर से नौ एमएम के 22 पिस्तौल बरामद हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. मालदा के पुलिस अधीक्षक अर्णब घोष ने संवाददाताओं को बताया कि घर से छह लेथ मशीनें, 80हजार रुपये की कीमत की नकली मुद्राएं और कुछ ऐसे पिस्तौल बरामद हुए हैं, जो पूरी तरह से बने नहीं थे. उन्होंने बताया कि घर का मालिक बिहार का रहने वाला है और अकाराम नामक एक व्यक्ति यहां किराये पर रहता है. उन्होंने बताया कि बिहार के मुंगेर के रहने वाले नौ लोगों को इस घर से गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










