बालूघाट दखल को लेकर बमबाजी, इलाके में दहशत

Updated at :27 May 2018 2:28 AM
विज्ञापन
बालूघाट दखल को लेकर बमबाजी, इलाके में दहशत

पानागढ़ : वीरभूम जिले के सिउड़ी थाना अंतर्गत केंदुली ग्राम में रात भर हुयी बमबाजी से इलाके में दहशत है. घटना को लेकर शनिवार सुबह गांव में पहुंची पुलिस ने दो जिंदा बम बरामद किये हैं. बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि संभवत: इलाके में बालूघाट […]

विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम जिले के सिउड़ी थाना अंतर्गत केंदुली ग्राम में रात भर हुयी बमबाजी से इलाके में दहशत है. घटना को लेकर शनिवार सुबह गांव में पहुंची पुलिस ने दो जिंदा बम बरामद किये हैं. बमों को निष्क्रिय कर दिया गया है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि संभवत: इलाके में बालूघाट दखल को केंद्र कर ही किसी एक-एक गुट के लोगों ने बमबाजी की है.
इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ही बमबाजी की गयी है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार इलाके में बमबाजी की घटना हुयी है. शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बमबाजी जारी रही. घटना को अंजाम देने आने वाले व्यक्ति बाइक पर सवार थे तथा मुंह पर कपड़ा बांधे हुये थे. स्थानीय ग्रामीणों को देखकर वे लोग फरार हो गये. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जहां दहशत व्याप्त है. गांव के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे लोग उग्र आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola