चोपड़ा: कांग्रेस समर्थकों के घर पर हमला, फायरिंग, 3 जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 May 2018 1:53 AM
विज्ञापन

चोपड़ा. चुनाव के खत्म हुए एक सप्ताह हो गये, लेकिन उत्तर बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा. मंगलवार को कांग्रेस व तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना के लक्खीपुर ग्राम पंचायत के डांगापाड़ा इलाके में घटी है. […]
विज्ञापन
चोपड़ा. चुनाव के खत्म हुए एक सप्ताह हो गये, लेकिन उत्तर बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा. मंगलवार को कांग्रेस व तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना के लक्खीपुर ग्राम पंचायत के डांगापाड़ा इलाके में घटी है. दो लोगों को गोली लगी है. जबकि तीसरे व्यक्ति पर तेज हथियार से कई वार किये गये हैं. घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम जहांगीर आलम व अब्दुल रहमान हैं. जबकि तीसरे का नाम पता नहीं चल पाया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीर आलम के दायीं आंख में गोली लगी है. जबकि अब्दुल रहमान के हाथ व पैर पर तेज हथियार से कई वार किये गये है. जहांगीर आलम को इस्लामपुर के एक नर्सिंग होम से चिकित्सकों ने उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. आरोप है कि चोपड़ा थाना अंतर्गत डांगापाड़ा इलाके में तृणमूल के कथित गुंडों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों में जमकर तांडव मचाया.
इलाकावासियों का आरोप है कि तृणमूल के कुछ बदमाश अब्दुल व उसके भाई के इशारे पर गांव में घुसकर बम व गोलियों की बौछार करने लगा. घरों में तोड़फोड़ व लूट मचायी गयी. कई मकानों में आग लगा दी गयी. इसमें दो व्यक्ति को गोली लगी और एक पर तेज हथियार से वार किया गया. इलाके में तबाही मचाने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले. घटना की खबर पर चोपड़ा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची. इलाके में पुलिस की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










