स्‍कूल की छात्रा को प्रेम जाल मे फंसाया, फिर जबरन की गर्भपात की कोशिश

Updated at :22 May 2018 2:23 AM
विज्ञापन
स्‍कूल की  छात्रा को प्रेम जाल मे फंसाया, फिर जबरन की गर्भपात की कोशिश

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर थाना अंतर्गत भाउड़िया इलाके में आठवीं कक्षा में पढ़नेवाली एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बनाकर गर्भवती करने के बाद उसका गर्भपात की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर महिजुल मल्लिक व उसके दो भाइयों, राहुल […]

विज्ञापन
कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर थाना अंतर्गत भाउड़िया इलाके में आठवीं कक्षा में पढ़नेवाली एक किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बनाकर गर्भवती करने के बाद उसका गर्भपात की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर महिजुल मल्लिक व उसके दो भाइयों, राहुल मल्लिक व मुमताज मल्लिक पर उनकी पुत्री को गर्भपात के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें मंगलवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा.
क्या है घटना
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि मफिजुल मल्लिक नामक एक स्थानीय युवक ने उनकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने अपने दो भाइयों से मिलकर उनकी बेटी पर गर्भपात के लिए दबाव डालना शुरू किया.
इतना ही नहीं थाने में प्राथमिक दर्ज कराने के बाद आरोपी के परिजनों ने उन लोगों को 50 हजार रुपये देकर मामला रफा-दफा करने का लालच दिया और नहीं मानने की स्थिति में जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं आरोपी के पिता खलील मल्लिक ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार करते हुए बेटों को फंसाने का अारोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola