खोये फोन से महिला की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली, महिला ने की आत्महत्या

कोलकाता : खोये फोन की कुछ निजी तस्वीरोें सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. सरकारी वकील और साइबर एक्सपर्ट्स ने इस मामले […]
कोलकाता : खोये फोन की कुछ निजी तस्वीरोें सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. सरकारी वकील और साइबर एक्सपर्ट्स ने इस मामले में चिंता जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
पूर्व मेदिनीपुर जिले की निवासी एक महिला का फोन 29 जनवरी को अपने बेटी को स्कूल छोड़ने के रास्ते खो गया था. उसी दिन चार स्थानीय लड़कों ने उन्हें उनका मोबाइल लौटा दिया लेकिन आरोप है कि इन लड़कों ने महिला की कुछ निजी तस्वीरें अपने मोबाइल फोन पर ट्रांसफर कर ली थीं. बाद में लड़कों ने महिला को कॉल कर यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया.
जब महिला ने उन्हें इनकार करते हुए फटकार लगायी तो लड़कों ने महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी. इसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से महिला की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया. यहां तक कि महिला की तस्वीरों को शहर की दीवारों पर भी चिपका दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




